जौनपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। मंगलवार की देर रात मछलीशहर से लौट रहे दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां देखते ही डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और घायल युवक को लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताते चलें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाजीपार निवासी राम बहादुर यादव का नाती मिथिलेश यादव उर्फ राहुल मुंबई में रहकर होटल चलाता था विगत 5 माह पहले वह घर पर आया था। मंगलवार की शाम को वह अपने एक रिश्तेदार आशीष यादव निवासी फत्तूपुर के साथ दवा लेकर रात्रि लगभग 11 बजे लौट रहा था। बीबीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते हि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने मिथिलेश उर्फ राहुल को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)