मुंबई: भोजपुरी फिल्मों के निर्माता राधेश्याम दुबे का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के निर्माता एवं हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे के पिता राधेश्याम दुबे (80 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। स्व. राधेश्याम दुबे अपने पीछे धर्मपत्नी अनार देवी समेत पोता पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। अपने सुनहरे जीवन काल में उन्होंने ज्वाला दहेज की, उमरिया केली तोहरे नाम, गंगापुत्र जैसी अनेक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया। उनकी अंतिम यात्रा में पत्रकारिता ,राजनीति, शिक्षा, फिल्म क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह,समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे, भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी,उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई बीजेपी प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट प्रवक्ता आनंद दुबे, पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार विजय सिंह कौशिक, मनसे उपाध्यक्ष डॉ वागीश सारस्वत, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, पत्रकार चतुर्भुज पांडे, पत्रकार सुरेंद्र मिश्र, पत्रकार राजदेव तिवारी,पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार रविंद्र दुबे समेत अनेक लोगों ने राधेश्याम दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |