मुंबई : धूमधाम से मनाया गया अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई । उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई प्रदेश कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह का जन्मदिन, आज जोगेश्वरी के अजीत ग्लास के पास आयोजित कार्यक्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीयों के साथ-साथ अन्य समाज के हजारों लोगों ने उपस्थित रहकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुंबई के पूर्व अध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने बधाई देते उन्हें केक खिलाया। इस मौके पर उत्तर भारतीय समाज की सभी प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं। अवनीश तीर्थराज सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से हर समाज के लोगों ने आज उनके जन्मदिन पर उपस्थित रहकर उन्हें शुभकामनाएं दी, यह उनके ऊपर एक कर्ज है।अपने सभी चाहने वालों के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला हुआ है। आपकी हर जरूरतों पर मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |