नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। शनिवार को नगर में सुन्नी समुदाय द्वारा यौमे आशूरा को ताजि़ए का जुलूस निकाला गया। देर शाम तकिया स्थित करबला में ताजि़ए दफन हुए। शनिवार को नगर एवं आस पास के 18 ताजिया चौकांे से अलग समूह के साथ ताजिया का जुलूस निकाला गया। सभी ताजियादार फातमान गेट पर एकत्रित हुए। ताजियादारों ने फातेहा पढ़ा। फिर यहां से सामुहिक रूप से सभी ताजि़ए जुलूस के रूप में शाहगंज मार्ग पर दफन होने के लिऐ निकले। जुलूस में ताजिया दार ढोल ताशा बजाते हुए चल रहे थे। जुलूस में शमिल अखाडा रौनक-ए इस्लाम व अखाड़ा भुलई शाह बाबा ने लाठी खेल का अपनी कला का प्रदशर््ान किया। जुलूस का संचालन मुहम्मद असलम खान ने किया जुलूस में मुख्य रूप से परवेज अंसारी, आज़म अशर्फी, तबरेज, सलीम अहमद सब्बू, इकराम खान, एजाज सलमानी, सफ़र शेख आदि लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने जुलूस का स्वागत किया। देर शाम ताजि़ए करबला में दफन हुए। थानाध्यक्ष जुलूस के समय पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे।
 |
AD |
 |
AD |
 |
AD
|