लखनऊ: कैसरबाग से गोमती नगर तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो ट्रक सामान प्रवर्तन दल की टीमों ने जब्त कर लिया। यह कार्रवाई कैसरबाग, गोमती नगर और कुकरैल बंधे के आसपास की गई। जोन-1 में कैसरबाग बस अड्डे से स्वास्थ्य भवन होते हुए सीएमओ दफ्तर तक अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया।
यह कार्रवाई जोनल अधिकारी दिव्यांशु पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। जोन-4 में सहायक नगर आयुक्त आकाश कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान मंत्री आवास से चिनहट तिराहा, सिनेपॉलिस होते हुए वेव मॉल, आईओएसी के पम्प के पास तक अभियान चला। इसके आगे पॉलीटेक्निक से कुकरैल बंधे तक अभियान चलाया गया। जोन-7 में पॉलीटेक्निक चौराहा से सुषमा अस्पताल तक अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े पैमाने पर सामान जब्त किया गया। साथ ही 20 अवैध प्रचार सामग्री हटाई गईं। यह अभियान जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में चलाया गया।
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
