जौनपुर: प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाए:डीएम | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाए:डीएम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी फरियाद

जौनपुर। शनिवार को जिले के अलग अलग तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। कुछ शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष को संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश के साथ सुपुर्द कर दिया गया। इसी क्रम में 

मडि़याहूँ संवाददाता के अनुसार संपूर्ण तहसील दिवस का आयोजन तहसील परिसर स्थित तहसील सभागार में संपन्न हुआ। अध्यक्षता जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने किया। डीएम ने तय समय सीमा के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ करने का आदेश देते हुए यह भी आदेश दिया कि राजस्व संहिता के अंतर्गत धारा 24 में पैमाइश नक्शे के अनुसार पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए और धारा 24 में पत्थर गड्डी के बाद जो लोग पत्थर को उखाड़ देते हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शक्ति के साथ उन्हें जेल भेजा जाए। उप जिला अधिकारी मडि़याहूँ लाल बहादुर से ने कहा कि समाधान दिवस में कुल 131 प्रार्थना पत्र आया है जिसमें से मौके पर 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा, सीडीओ सार्इं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, एबीएसए क्षेत्राधिकारी मडि़याहूं चोब सिंह, तहसीलदार मडि़याहूँ राम सुधार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, सर्किल के समस्त थानेदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में  सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री सिंह ने लोगों की फरियाद सुना। तथा मातहतों को समय से प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्राप्त 134 प्रार्थना पत्रों में 19 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। शेष 115 फरियादी खाली हाथ मायूस होकर वापस लौट गये। बैठक में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, उपजिलाधिकारी न्यायिक पवन कुमार,सीओ गौरव शर्मा, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार द्वय वीरेंद्र कुमार यादव व हुसैन अहमद उपस्थित रहे। 

शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील प्रांगण में सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे फरियादियो द्वारा कुल 81 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से मौके पर महज 10 का निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित अधिकारियों को सांैप कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। समाधान दिवस पर दिन भर जमीन विवाद व राशनकार्ड से संबंधित मामले पर अधिक प्रार्थना पत्र पड़े। इस मौके पर तहसीलदार नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, बीडीओ नन्दलाल, अधीक्षक रफीक फारु की, ईओ प्रदीप गिरी, एसडीओ रोशन जमीर समेत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें