जौनपुर: विवाद में सड़क पर चला लाठी डंडा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर मार्ग पर स्थित चकरबिया गांव में बुधवार की शाम लबे सड़क आपसी विवाद के चलते जमकर लाठी डंडा चला। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रईस अहमद व पड़ोस में रहने वाले उनके बहनोई सलाहुद्दीन आपस में रंजिश रखते थे। बुधवार की शाम किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में लबे सड़क जमकर लाठी डंडा चला। जिसमें दोनों पक्ष से रईस अहमद, सलाउद्दीन, मलका, सितारा बानो, मोहम्मद हारून, शमीम अहमद समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent