जौनपुर: विश्व में अपनी सेवा कार्यों से अलग पहचान बनाया:सौरभकांत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लायंस क्लब रॉयल का शपथ ग्रहण समरोह संपंन
जौनपुर। लायंस क्लब रॉयल का चार्टर सिरेमनी शनिवार को देर शाम नगर के एक लॉन में मनाया गया। मुख्य अतिथि सीए सौरभकांत ने कहा वि·ा की सबसे बड़े ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य होना बहुत ही गौरव की बात है। अपनी सेवा कार्य से उसने एक अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम की शुरु आत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात संस्था की बच्चियों के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत प्रियंका गुप्ता ने ध्वजवंदना का पाठ किया। संगम नगरी प्रयागराज, सिंगरौली (मोरवा),वाराणसी और सुल्तानपुर से आये सभी मंचासीन मण्डल के अतिथियों व अन्य का क्लब सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।विशिष्ट अतिथि जे.एन. श्रीवास्तव ने संस्था के मूल उद्देश्य सेवाभाव से सभी सदस्यों को अवगत कराया और किन-किन क्षेत्रों में संस्था प्रमुख रूप से कार्य कर रही है उस पर प्रकाश डाला। इंडक्शन ऑफिसर लायन डॉक्टर अर्पणधर दुबे ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और कहा हम समाज को कुछ देने की भावना से लायंस से जुड़ते हैं। इंस्टालिंग आफीसर बलवीर सिंह बग्गा ने सभी कैबिनेट सदस्यों को शपथ दिलाई और उनके कर्तव्यों का बोध कराया। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष विष्णु सहाय एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया। लायंस क्लब रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता को गैंग,गोवल,व कालर प्रदान कर उन्हें चेयर ग्रहण कराया। संचालन उपाध्यक्ष अभिताश गुप्ता ने तथा आभार मधुसूदन बैंकर ने व्यक्त किया। इस मौके पर संयोजक संजीव साहू, अभिषेक,राजेश किशोर ने मुख्य अतिथि के द्वारा लकी ड्रा कराया जिसके विजेता रौनक गुप्ता, अतुल जायसवाल, मधुसूदन बैंकर रहे। सचिव रसाल बरनवाल के साथ रवि शर्मा, विनोद अग्रहरि, आशीष गुप्ता, राजेन्द्र स्वर्णकार, राजेश अग्रहरि,राज केशरी, प्रदीप प्रधान, अभिषेक गुप्ता,अमित गुप्ता आनन्द साहू, ऋषि श्रीवास्तव, संदीप सेठी, आशीष चौरसिया, बालकृष्ण साहू, अभिषेक जायसवाल, साहू,राजासुचन्द, पियुष गुप्ता,रूपेश, सन्तोष अग्रहरि, नवीन साहू, संजय जायसवाल, आदेश सेठ, अजयनाथ,शिवांशु श्रीवास्तव, योगेश साहू,गौरव मिगलानी, अजय मोदनवाल, ज्ञानेंद्र,विनय,डॉ. विष्णू गौण,संजय वर्मा, संजय जायसवाल, राकेश साहू, वैभव प्रधान,मनोज शर्मा, राजकुमार कश्यप,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, पंडित रजनीकांत द्विवेदी, बहम्मेश शुक्ला,शशांक सिंह रानू, मनीष गुप्ता,अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता,अंजू पाठक डॉ अंजना सिंह, डॉ. दिनेश मौर्य, श्रवण जायसवाल, विवेक सिंह, अवनींद्र तिवारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)