जौनपुर: दबंगो ने युवक को पीटकर किया घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। रविवार की शाम क्षेत्र के बारा गांव मंे बांस काटने के विवाद में युवक को मारपीट के गम्भीर रु प से घायल कर दिया। युवक की हालत गम्भीर होने पर इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस दबंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी अलाउद्दीन 35 का बांस रविवार को दिन में गांव के ही अंसार पक्ष के लोगों ने काट लिया था। अलाउद्दीन रविवार की देर शाम इसी बात को लेकर अंसार पक्ष के घर गए थे। बात बात मे विवाद बढ़ गया और अंसार पक्ष के लोगो ने अलाउद्दीन को लाठी डंडे से मारपीट के गम्भीर रु प से घायल कर दिया था। अलाउद्दीन को देर रात पीएचसी सोंधी से जि़ला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया घायल युवक के पिता अमीन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)