जौनपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए नेताओ की लंबी कतार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बंद कमरे में पर्यवेक्षक ने लोगों से मिलकर की रायशुमारी

जौनपुर। भाजपा के नये जिला अध्यक्ष के मनोनयन के लिए पर्यवेक्षक ने पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओ, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बातचीत किया। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूत्रों के अनुसार जिले की कमान संभालने के लिए करीब छह दर्जन से अधिक नेताओ ने दावेदारी पेश किया है। जानकारी के अनुसार जौनपुर व मछलीशहर जिले में नया भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए बुधवार को सीहीपुर भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में नेता कार्यकर्ता उमड़ पड़े थे। भाजपा कार्यालय के एक कमरे में पर्यवेक्षक कामे·ार नाथ सिंह व दूसरे कमरे में मछलीशहर के पर्यवेक्षक देवेन्द्र सिंह लोगो से अलग अलग मिलकर रायशुमारी किये।  दोनो जगह से दर्जनों लोगो ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन कर अपनी बात रखी। नेताओं की खेमेबंदी भी साफ नजर आ रही थी सब अपने अपने खास को जिलाध्यक्ष बनाने को आतुर दिखे व पैरवी कर रहे थे। पार्टी के कई पूर्व सांसद, विधायक,जिलाध्यक्ष,  वरिष्ठ नेता व वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने भी मिलकर अपनी अपनी बात रखी। इस बीच पर्यवेक्षक से मिलने को लेकर दो नेताओ के बीच तीखी नोकझोंक होने से माहौल काफी गर्म हो गया। देखना है अगला भाजपा जिलाध्यक्ष दोनो जिले में कौन होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा, फि़लहाल एक जिले में फॉरवर्ड तो एक जिले में बैकवर्ड जिलाध्यक्ष होना तय माना जा रहा है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ