जौनपुर: डॉ.प्रमोद के सिंह को मिला आईकोनिक अवार्ड | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डॉ.प्रमोद के सिंह को मिला आईकोनिक अवार्ड   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ग्लैम इंडिया संस्था द्वारा किया गया सम्मानित

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा का घर घर अलख जगाने वाले, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद के. सिंह को ग्लैम इंडिया संस्था द्वारा दिल्ली में फिल्म अभिनेत्री ईशा देओल के हाथों आइकोनिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी डॉ. प्रमोद के.सिंह को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल पीस यूनिवर्सिटी जर्मनी द्वारा मानद उपाधि,नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा भारत ज्योति अवार्ड, प्रोफेसर भाष्करी के द्वारा शिक्षा रत्न एवार्ड, थाइलैंड के उपराष्ट्रपति द्वारा प्राइड आफ इंडिया एवार्ड, अमेरिका के बाल्सब्रिाज यूनिवर्सिटी डोमिनिका द्वारा मानद उपाधि सहित अन्य उपाधियो से सम्मानित हो चुके हैं। डॉ. प्रमोद सिंह प्रणवम् स्कूल के संचालक हैं। इनके विद्यालय में भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति,मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सूबेदार योगेन्द्र सिंह यादव जैसे महान विभूतियों ने छात्रों और युवाओं को संबोधित किया है। इनके अतिरिक्त पद्मविभूषण से सम्मानित जगतगुरु  रामभद्राचार्य महाराज वि·ाविद्यालय चित्रकूट के कुलाधिपति जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी छात्रों को संबोधित किया है। डॉ.प्रमोद के सिंह कांग्रेस पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं।

*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवें स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें