प्रयागराज: रोडवेज में कई अधिकारियों के तबादले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज अफसरों को नई तैनाती देनी शुरू कर दी है। प्रयागराज के तीन अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई और अधिकारियों के स्थानांतरण की चर्चा है। सिविल लाइंस डीपो के एआरएम सीबी राम का स्थानांतरण अकबरपुर किया गया है।
आगरा से जयकरन को यहां भेजा गया है। जयकरन सिविल लाइंस के नए एआरएम होंगे। जीरो रोड के एमआरएम रहे अशोक सागर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह राजेश कुमार लेंगे। राजेश इससे पहले लखनऊ में तैनात रहे। वहीं, एआरएम फाइनेंस अश्विनी कुमार का स्थानांतरण आजमगढ़ किया गया है। उनकी जगह चित्रकूट से शिवकुमार गुप्ता को भेजा गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh