जौनपुर: अपना दल एस ने कार्यालय पर मनायी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अपना दल एस के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 74वीं जयंती पर 2 जुलाई को पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में प्रातः राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय सचिव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ऐसे महामानव का जन्मदिवस है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और उत्थान में समर्पित कर दिया था। ऐसे महापुरुष का जन्मदिन समूची मानव जाति के लिए अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि अति गरीब, शोषित और पिछड़े तबकों को अधिकार दिलाने और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उनका जीवन हमेशा समर्पित रहा है। श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज स्वर्गीय संस्थापक की परिकल्पना एवं विचारधारा को साकार कर कर रही हैं इसमें कोई संदेह नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित होने वाले जन्म जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने हेतु एनडीए गठबंधन के समस्त राष्ट्राध्यक्ष एवं मंत्री गण मौजूद रहेंगे। प्रदेश सचिव लाल प्रताप पाल ने कहा कि पार्टी की मुखिया गरीबों, दलितों तथा पिछड़ों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़कर उनके सपनों को पूरा कर रही हैं। अध्यक्षता व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने की उमाशंकर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति आदि लोगों ने भी श्रद्धासुमन प्रकट किए।
![]()  | 
| Advt | 
![]()  | 
| Advt | 

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)