जौनपुर: प्री पीएच.डी. कोर्स वर्क 10 जुलाई से रज्जू भैया संस्थान में होगा शुरू | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान पर प्री पीएच.डी. कोर्स वर्क की कक्षाएं 10 जुलाई से प्रारंभ होगी।  प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान स्थित अध्ययन केंद्र पर जनपद स्थित महाविद्यालयों के प्राचीन इतिहास, इतिहास, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं शिक्षा संकाय  विषय में पंजीकृत विद्यार्थियों की प्री पीएच.डी. कोर्स वर्क की कक्षाएं संचालित होंगी। इन विषयों के शोधार्थी रज्जू भैया संस्थान के अध्ययन केंद्र पर अपना पंजीकरण पत्र अतिशीघ्र जमा कर 10 जुलाई से प्रारंभ हो रही कक्षाओं के लिए उपस्थित रहें। प्री पीएचडी कोर्स वर्क अध्ययन केंद्र के समन्वयक और संस्थान के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्री पीएचडी कोर्स वर्क 16 क्रेडिट का कोर्स है जिसकी अवधि 6 माह है। इसमें 3 प्रश्न पत्र है, तथा यह पीएचडी करने वाले प्रत्येक शोधार्थी के लिए अनिवार्य है। डॉ. यादव ने बताया कोर्स वर्क की कक्षाएं मिश्रित मोड, ऑफलाइन व ऑनलाइन अथवा दोनों मोड में आवश्यकतानुसार संचालित होंगी। कोर्स वर्क की कक्षाओं के सफल संचालन के लिए डॉ नितेश जायसवाल को अध्ययन केंद्र का सह -समन्वयक बनाया गया है। कोर्स वर्क की कक्षाओं के संचालन के लिए विभिन्न वि·ाविद्यालयों से वाह्य विशेषज्ञों के व्याख्यान प्रस्तावित है, वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय के शिक्षक आंतरिक विशेषज्ञ के रूप में कक्षाएं लेंगे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें