जौनपुर: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के समीप बाइक सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फूलेश गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्णकांत पुत्र उपेन्द्र नाथ शर्मा व 19 वर्षीय राजन पुत्र राम झलक शुक्रवार की देर रात शाहगंज से अपने बाइक से घर जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
![]() |
Advt. |