BREAKING

जौनपुर: छप्पर में लगी आग से मवेशी झुलसे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन जौनपुर। बनहरा गांव में शुक्रवार को भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर से चूल्हे में लगा पाइप खुल जाने से छप्पर में आग लग गई। छप्पर में बैठी कई महिलाएं भागकर अपनी जान तो बचा ली। लेकिन बगल छप्पर में बंधी गाय और भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे चिकित्सक मवेशियों का उपचार कर रहे हैं। गांव निवासी रामसकल गौतम के भतीजे की शुक्रवार को बारात जाने की तैयारी हो रही थी। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए छप्पर में भोजन बना रहीं थीं। अचानक चूल्हे में लगा पाइप खुल गया। जिससे आग की तेज लपटंे उठने लगी। महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागीं। आग की ऊंची लपटे छप्पर तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों छप्पर राख में तब्दील हो गये। अगलगी की इस घटना में गाय और भैंस झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही हमराहियों संग प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें