BREAKING

जौनपुर: सीएचसी पर सस्ते दर पर मिलेगा गुणवत्ता युक्त नाश्ता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

स्वयं सहायता समूह कैंटीन का संचालन शुरू

खुटहन जौनपुर। सीएचसी प्रांगण में शुक्रवार की शाम गुरु प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वत: रोजगार ओपी यादव ने कलश पूजन व नारियल फोड़कर कैंटीन का उद्घाटन किया। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जायेगा। उपायुक्त ने उपस्थितो को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल में कैंटीन के संचालन से जहां मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण गर्मागर्म आहार मिलेगा। वहीं संचालन करने वाले समूह के कई सदस्यों को रोजगार भी मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में आधे से अधिक रोग गलत खानपान की वजह से बीमार होते हैं। उसमें भी यदि कोई पहले से रोगी है तो उसके लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में यह ब्यवस्था बहुत बेहतर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कैंटीनों की समय समय पर खाद्य विभाग द्वारा आकस्मिक जांच भी की जायेगी। मिलावट या अन्य किसी भी प्रकार की खामियां पाये जाने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक ऋषी कृष्ण मिश्रा, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनल, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

*Admission Open: UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US:. 9415234208, 9648531617, 9839155647 | NayaSaveraNetwork*
Advt.


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp |  https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें