जौनपुर: मारपीट में बीच बचाव करने गए अधेड़ की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लाइन बाजार थाना के बेलवा रामसागर गांव में हुई घटना
सिरकोनी जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव में बृहस्पतिवार की रात दो युवकों में हुई मारपीट में बीच बचाव करने गए अधेड़ की धक्का मुक्की के दौरान जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहंुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है। जानकारी के अनुसार गुड्डू पुत्र छोटेलाल ,संतोष पुत्र बाबूनाथ गुरूवार की रात नशे में गाली गलौज ,मारपीट कर रहे थे।पड़ोस में रह रहे शोभनाथ पुत्र संता उम्र 60 वर्ष दोनों को समझा कर दूर कर रहे थे। उसी दौरान दोनों आपस मे मारपीट करने पर आमादा रहे। उनकी बातों का कोई असर नही रहा। जब दोनों आपस मे एक दूसरे को मारपीट रहे थे तो उनसे देखा नहीं गया और बीच बचाव के दौरान धक्का मुक्की में वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ समय बाद जब वह नही उठे तो उनके पड़ोसी आ गए। उसी में किसी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया और आरोपित को रात में ही पकड़ कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

