BREAKING

जौनपुर: कोतवाल शाहगंज की बेटी गौरी को दी गई श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork

फाइल फोटो गौरी।

नया सवेरा नेटवर्क

मुफ्तीगंज जौनपुर। जिले के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में गिने जाने वाले शाहगंज कोतवाली के प्रभारी तथा केराकत कोतवाली थाना के पूर्व प्रभारी आदेश त्यागी की बेटी गौरी का अल्प आयु में निधन हो जाने पर मुफ़्तीगंज और केराकत में शुक्रवार को  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस बड़ी विपदा को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ई·ार से प्रार्थना की गई। मुफ्तीगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संजय शुक्ल, पंकज राय, आदि ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया जबकि केराकत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दीपनारायण सिंह, रामशरन यादव, पप्पू सरोज, केके वर्मा, पंकज कुमार सिंह आदि लोग शामिल रहे। विदित हो कि पुलिस इंस्पेक्टर आदेश त्यागी की  सोलह वर्षीय बेटी गौरी का विगत 4 जून को लीवर की बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें