जौनपुर: मोदी सरकार की योजनाओं से कोई वर्ग अछूता नहीं:कपिल देव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
मोदी मंत्र के साथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे दस्तक
जौनपुर। मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर किसान, युवा, महिला, पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि स्वतन्त्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। बैठक का शुभारम्भ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर हुआ। स्वतन्त्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त मोर्चा के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बता कर घर-घर दस्तक देंगे। मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिये है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। उन्होंने कहा कि उनकी भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि विरोधी हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। जब रशिया और यूक्रेन में युद्ध चल रहा था उस समय हमारे देश के छात्र वहां फंसे थे तब मोदी ने दोनों देश से बात करके वहां से छात्रों को देश में वापस लाए। कहा कि उत्तर प्रदेश में जो नव मतदाता है उन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोड़े और नव मतदाताओं को यह बताएं कि कांग्रेस, सपा और बसपा उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। देश और प्रदेश में कांग्रेस,सपा और बसपा मुद्दाविहीन है। विरोधी भ्रम का वातावरण फैला रही है। विरोधी के इस भ्रम का जवाब भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किया गया विकास, गुड गर्वेंनेंस और गरीब कल्याण की योजनाएं है। कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृतकाल में है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है तो इसका कारण है बीते 9 वर्षों में समग्र दृष्टिकोण तैयार किया गया मजबूत आधार है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है जिन्होंने विकासवाद को मुख्यधारा में ला दिया है। भारतीय राजनीतिक पटल पर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अब राजनीति सेवा की होनी चाहिए, परफॉरमेंस की होनी चाहिए, नीतिगत बदलावों की होनी चाहिए, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशाशन और कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे महा सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देश के सभी वर्गों को मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओ से अवगत कराया जा रहा है ताकि सभी वर्गों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। साथ ही कहा की इन योजनाओं का लाभ सभी वर्ग चाहे अनुसूचित और अल्पंख्यक वर्ग हो या पिछड़ा वर्ग हो सभी को मिल रहा है। 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद यादव एवं मोर्चा के अध्यक्षगण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज, मेराज हैदर ने कार्यक्रम में आये हुये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, जिला मंत्री राजू दादा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पीयूष वर्धन सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, आई टी के संयोजक रोहन सिंह, अम्बरीशधर द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष गण नरेन्द्र वि·ाकर्मा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, इन्द्र्सेन सिंह, घनश्याम यादव, रमेश यादव, प्रमोद प्रजापति, निखिल सोनकर, विजय गौतम, सतवंत सिंह, राखी सिंह, तन्जमिला रहमान, विनोद सिंह सर्वेश चौरसिया, दुर्गेश मिश्रा प्रेमशंकर दुबे, सहित तमाम मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
