जौनपुर: नपा चेयरमैन पति ने किया एक्सईएन से मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नगर की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए इओ ने लिखा पत्र
शाहगंज जौनपुर। नगर में हो रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को दूर करने और भीषण जाम का बने मुख्य मार्ग पर बने बिजली के पोल को हटाने के लिए नगरपालिका चेयरमैन पति विरेन्द्र सिंह व सभासदों ने एक्सईएन से मुलाकात कर विद्युत आपूर्ति की समस्या को दूर करने की बात कही। वही नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने गुरु वार को विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर व्यवस्था को सुधारने और नगर की विद्युत आपूर्ति को सूचारु रु प से चालू करने की बात कही। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईओ द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में कहा कि टाउन प्रथम फीडर जिसमें नगर के भांदी आदि मुहल्लों मे बिजली की सप्लाई होती है। उस फीडर में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड दिए जाने के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सप्लाई बाधित हो रही है। उक्त फिडर से ग्रामीण इलाकों को हटाया जाए। पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क पर लगे विद्युत पोल को नही हटाया गया था। जिसके कारण सड़क पर ही पोल लगे होने से नगर में भीषण जाम की समस्या हो रही है। मुख्य मार्ग पर लगे पोल को सड़क के किनारे स्थापित किया जाए। फिलहाल देखना है कि विद्युत विभाग नगर की इस समस्या के निदान के लिए कब तक कार्रवाई करता है।

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)