BREAKING

जौनपुर: महिला ने छेड़खानी व मारपीट का लगाया आरोप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम को पेड़ काटने के विवाद में मारपीट हो गयी। उक्त गाँव निवासी सुजीता देवी पत्नी लोरिक चौहान ने थाने पर तहरीर देते हुए अपने पड़ोसी अमर सिंह चौहान,कैरो सिंह चौहान व चंद्रशेन चौहान पर मारपीट व  छेड़खानी का आरोप लगाया। सुजीता देवी ने बताया कि हमारे घर के पास एक पेड़ है उसको ये लोग काट रहे थे। हमने मना किया तो ये लोग मुझे मारने पीटने लगे और मेरे साथ छेड़खानी करने लगे साथ ही इन लोगों ने मेरा गजहर उठा कर फेंक दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जाँच में जुटी है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष जलालपुर राम सरिख गौतम ने बताया कि मामला जमीन विवाद के चलते मारपीट का है छेड़खानी का आरोप गलत है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर मामले की जांच की जा रही है।

*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें