नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। नगर के महतवाना मोहल्ले में लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा और घंटो मशक्कत के बाद फायर ब्रिागेड ने आग पर काबू पाया। बतातें चलें कि उक्त ट्रांसफार्मर से नगर के कुल 5 वार्डों महतवाना, पूरानंदलाल , सराय , पुरानी बाजार और सैयदवाड़ा में बिजली की सप्लाई होती है। पांच वार्डो की सप्लाई के कारण ट्रांसफार्मर हमेशा ही ओवरलोड रहता है और लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। नगरवासियों की समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के अवर अभियंता अभिषेक केशरवानी ने बीते जून 2022 में विभागीय पत्र लिखकर ढाई सौ केवी के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग की थी। 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग ने अभी तक कोई कारवाई नही किया। 10 दिनों पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद बीपी सरोज से मिलकर ढाई सौ केवी के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग किया था।
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
| विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|