नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर के मैदान में जनपद के सभी विकासखंड से 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री बांटा गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश के प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खेल प्रोत्साहन सामग्री जो आपको उपलब्ध कराया जा रहा है उसे अपने अपने ग्राम पंचायतों में निर्मित खेल मैदानों में प्रतिदिन खेलने में प्रयोग किया जाए। मंगल दलों के लिए स्वयं सहायता समूहों की भांति आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु सरकार कार्य कर रही है जिससे युवाओं को रोजगार मुहैया हो। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री के आगमन पर उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल वाराणसी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। समस्त क्षेत्रीय व कल्याण अधिकारी एवं युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपनिदेशक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा माननीय मंत्री जी के समक्ष विभाग की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई। खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण समारोह में मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह, उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल वाराणसी संदीप कुमार,जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष करंजाकला रायकेश पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष खुटहन वंश बहादुर पाल, सुशील कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी स्टेडियम, लालमणि यादव सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यायाम प्रशिक्षक मनोज यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविप्रकाश यादव, जय विक्रांत सिंह, प्रदीप मिश्रा, अजय पटेल, शुभम मौर्य,धीरज गुप्ता, पंकज सिंह,दीपक सिंह,मनोज सरोज, विकास वर्मा, राणा प्रताप सरोज, अर्चना यादव एवं स्वाति पांडे,वेद प्रकाश उपाध्याय क.सहायक,इन्द्राज यादव और रामसमुझ आदि ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा किया गया। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह द्वारा समस्त अतिथियों एवं युवक महिला मंगल दल के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
 |
Advt
|
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|