जौनपुर: हौज गांव में पानी की आपूर्ति बहाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के हौज गांव में जल निगम पानी टंकी की मोटर खराब होने के कारण पेयजल की बड़ी समस्या खड़ी हो गयी थी। पेयजल के लिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ था। लोग पेयजल के लिए सुबह से शाम तक परेशान रहते थे। ज्ञात हो हौज खास,मटियाँ,हौज शिवाला,मुरारपुर,हौज पोखरा, हौज पाही आदि गांवों में बोरिंग का पानी खारा मिलता है। गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिए हौज ब्राह्मबाबा तथा छह वर्ष पूर्व दूसरी ओवरहेड टँकी लगाई गयी। इसके बावजूद लोगों को पीने के लिए जल निगम पानी टंकी की मोटर खराब होने के कारण पानी नही मिल पा रहा था। इसके बारे में ग्राम प्रधान चन्दन चौहान ने बताया कि जो जल निगम पानी टंकी का मोटर खराब हुआ था उसे ठीक करा दिया गया है अब गांव के लोगों को पीने का पानी बराबर मिल रहा है और अब गांव में पीने के पानी को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या गांव में नहीं है। इस संदर्भ में जब ग्रामीणों से बात की गई तो दारा सिंह रत्नाकर चौहान तथा वीरू चौहान ने बताया कि कल से पानी की आपूर्ति सही हो गई है दोनों समय बराबर पानी मिल रहा है।

