BREAKING

जौनपुर: अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर मारपीट का आरोप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बीरीबारी बाजार में अवैध निर्माण रोकने पहुंची थी पुलिस

चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा अवैध निर्माण कार्य रोकने के बावजूद दबंगों द्वारा एक वर्ग विशेष के व्यक्ति के दुकान में तोड़फोड़ कर अवैध निर्माण करने के दौरान रोकवाने गई पुलिस पर वीडियो वायरल कर मारपीट का आरोप लगाया गया। वायरल वीडियो में मारपीट के लगाए गए आरोप को क्षेत्राधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया। बीरीबारी बाजार में कलाम खान पुत्र अलाउद्दीन की दुकान है जिसमें वह अपना कारोबार लंबे समय से करता चला आ रहा है। उसी दुकान के एक हिस्से पर अपना दावा करने वाले जगजीवन सेठ व अन्य से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण एक पखवाड़े पहले मुकदमा भी दर्ज हुआ था। विवाद के कारण राजस्व विभाग के निर्देश पर पुलिस दोनों पक्षों को निर्माण कार्य कराने से रोक दिया गया था। इसी बीच जगजीवन का पक्ष अवैध निर्माण कराने लगा तो सूचना पर पहुंची पतरही चौकी पुलिस ने निर्माण कार्य रु कवा कर आरोपियों को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए अवैध निर्माण करा रहे पक्ष ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। वायरल वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि दो पक्षों जिसमें एक वर्ग विशेष का है। जमीन संबंधी विवाद है। दोनों पक्षों को राजस्व विभाग के निर्देश पर निर्माण कार्य कराने से मना किया गया था लेकिन एक पक्ष द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था जिसकों रोकवाने पुलिस गई थी। मारपीट का आरोप निराधार है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब |  पता— कालीकुत्ती रोड (मैहर देवी मार्ग),  ओलंदगंज जौनपुर |  सम्पर्क करें Mo. 9151640745, 9236196989 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें