जौनपुर: अक़ीदत के साथ मनाया गया हाजी हरमैन का उर्स | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जायरीनों ने अदा की सलात्तुतारीफ नफिल नमाज
निकला अखाड़ा जुलूस व हुई शाम-ए-महफिल
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय कस्बे के शेखवाड़ा मोहल्ले में स्थित हाजी मखदमू शेख सदरूद्दीन चिरागे हिन्द रहमतुल्लाह उर्फ हाजी बाबा का सालाना उर्स बुधवार को धूमधाम व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह हाजी बाबा की दरगाह पर कुरआन ख्वानी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस उर्स में दूर-दूर से आये जायरीनों, श्रद्धालु भक्तों ने चादर, मालाफूल, अगरबत्ती, सिन्नी, मुर्गा मलीदा चढ़ाकर मत्था टेका और मिन्नतें मांगी। मेले में जायरीनों द्वारा दोपहर 3 बजे आयोजित सलात्तुतारीफ नफिल की नमाज अदा की। शाम को युवाओं द्वारा एक भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया जो बन्दगी शाह बाबा की मज़्ाार से उठकर मुख्य मार्ग से होते हुए हाजी बाबा के चैखट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अखाड़ा जुलूस में कक्दीयान, सैयदअलीपुर एवं रसूलाबाद क्षेत्र के मुस्लिम युवाओं ने अपने-अपने हैरतअंगेज करतब पेश कर दशर््ाको को दांतो तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया। उर्स मेला इन्तेजामिया कमेटी द्वारा रात्रि नौ बजे से कौव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर के लतीफ अजमेरी एवं जफर नियाजी लखनवी ने अपने गीत, गजल, पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उर्स मेला सुबह से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम उर्स मेला इन्तेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अबुशाद खान, सचिव एबाद अंसारी, कोषाध्यक्ष डॉ. जुल्फिकार भूट्टो, संरक्षक आजाद खान, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, तहव्वर खान अबुजर खां, जमाल हाश्मी, आफताब आलम खान, मतलूब खान, शाह नियाज अहमद, राजन खां, डॉ. अब्दुस्सलाम, रियाजुद्दीन खान, रिजवान खान, पप्पू लाइनमैन, संदीप सेठ, प्रमोद बरनवाल, बसावन अग्रहरि, विजय श्रीवास्तव, डॉ. शिवकुमार सेठ, आनंद निषाद, उमाकान्त गिरि, फैयाज हाश्मी, जौहर अंसारी, अवध नारायण आदि के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



