जौनपुर: डीएम की अध्यक्षता में हुई शान्ति समिति की बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एसपी बोले अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मछलीशहर जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में बुद्धवार को नगर पंचायत कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें बकरीद त्यौहार को सकुशल व शांति पूर्ण माहौल में मनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। श्री झा ने कहा कि भाई चारे के माहौल में शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाया जाय और शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन किया जाय। खुले में कुर्बानी न करें व सड़क पर नमाज न पढें। निर्बाध विद्दुत आपूर्ति व नगर साफ सफाई के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी समुदाय के लोग भाई चारे व नियम कानून के साथ त्यौहार मनाने में सहयोग करें व किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलायें। शहर काजी अबुल कलाम ने अधिकारियों को आ·ास्थ किया। डीएम व एसपी ने नगर के नमाज स्थल ईदगाह व कुर्बानी स्थल का निरिक्षण भी किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया,क्षेत्राधिकारी अतर सिंह,अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर,प्रवेश कुमार सिंह,मनोज कुमार सहित सभी सभासद व सभी समुदायों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |


