जौनपुर: मक्का व जफराबाद में होती है सलात्तुतारीफ नमाज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। सलात्तुतारीफ नफिल की नमाज के विषय में बताया जाता है कि यह नमाज विश्व में मात्र दो ही स्थानों पर अदा करायी जाती है, जिसमें से पहला अरब देश में स्थित मक्का मदीना में और दूसरा सिर्फ जफराबाद में स्थित हाजी बाबा के उर्स के मौके पर। जो लोग किसी कारण से हज पर नहीं जा पाते हैं, वे लोग हाजीबाबा के उर्स के मौके पर उपस्थित होकर उक्त नमाज को अदा कर सवाब हासिल करते हैं। यही वजह है कि इसे मिनी मक्का के नाम से भी जाना जाता है। उक्त नमाज को अदा करने के लिए क्षेत्र व जनपद के ही नही बल्कि सुदूर प्रान्त तक के लोग भी इस मेले में आते है। यह मेला प्रतिवर्ष बकरीद पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित होता है।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

