जौनपुर: आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार:आशुतोष सिन्हा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। विधान परिषद सदस्य और सपा नेता आशुतोष सिन्हा ने स्थानीय निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार बेइंतहा निजीकरण लागू करके पिछड़ों, अति पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों का आरक्षण खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कहा कि 9 साल बेमिसाल का नारा देने वाली भाजपा सरकार हर सरकारी संस्थान का निजीकरण कर रही है या सरल शब्दों में कहें तो बेच रही है । रेलवे, भारतीय जीवन बीमा निगम, एयरपोर्ट और अन्य सरकारी उपक्रमों का निजी करण करके ना सिर्फ गरीबों को उनके हक अधिकार से वंचित कर रही है बल्कि इन सरकारी जगहों पर उत्पन्न होने वाली नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण को भी स्वत: खत्म कर रही है। मंदिर के ट्रस्ट को होने वाली करोड़ों कि आय की सरकारी ऑडिट हमेशा से होती आई थी लेकिन वर्तमान समय में सरकार ने वह भी बंद करा दी जिससे मंदिर की धनराशि का दुरु पयोग होने पर कोई सवाल खड़ा ना हो सके। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी दो ऐसी चीजें हैं जो न सिर्फ बेइंतहा बढ़ रही है और जिसकी वजह से यूपी में अपराध भी चरम पर पहुंचता जा रहा है। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि और सपा के कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री राजनारायण बिन्द, सपा के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव,वरिष्ठ नेता पंधारी लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीनाथ सरोज मेवा लाल गौतम उमाशंकर पाल श्याम नारायण बिन्द, रामसहाय यादव अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।


