जौनपुर: दर्शनार्थियों से भरी गाड़ी मवेशी से टकराई, आठ घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। थाना क्षेत्र के लासा गांव से चौकियां धाम दशर््ान करने जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो गाड़ी नीलगाय से टकरा गयी। जिसमे बैठे आठ लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से सभी को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहा चिकित्सकों ने चार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी राजकुमार कन्नौजिया सपरिवार शीतला धाम चौकियां बोलेरो से दर्शन करने जा रहे थे। वह जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित समांधगंज बाजार के निकट पहुंचे थे कि बोलेरो के सामने अचानक नीलगाय आ गई और वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। गाड़ी में बैठे राजकुमार (35), शांति देवी (52), पूजा (22), राम अजोर (60), नीरज (8) पूनम (32), शिव कुमार (20), रागिनी (19) घायल हो गई। बोलेरो के अंदर घायलों की चीख पुकार सुन अगल बगल के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एम्बुलेंस की सहायता से सभी को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहा चिकित्सकों ने राजकुमार, शांति देवी, नीरज और शिव कुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।
![]() |
| Advt. |

