जौनपुर: ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठान से चोरों ने उड़ाया नक़दी व मोबाइल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कॉल करने के बहाने फोन मांग कर घटना को दो दिया अंजाम
खेतासराय जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहाँ बाज़ार में बुधवार की रात्रि मिष्ठान की दुकान में घुसकर चोरों ने नक़दी समेत मोबाइल को उड़ा दिया । नींद खुली तो ग्राम प्रधान ने चोरों का पीछा भी किया भयभीत प्रधान और स्वजन किसी तरह सुबह होने पर पुलिस को सूचना दिये। बताया जाता है कि खलौती पुर गाँव निवासी ग्राम प्रधान रमेश बिन्द की जमदहा बाज़ार में मिठाई की प्रतिष्ठान है । बुधवार की देर रात्रि वह अपने दुकान की छत पर खड़े थे। उनके दुकान के सामने एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पूछने पर बताया कि वह बारात जा रहे थे लेकिन बिछड़ गए। एक फ़ोन कॉल करने के निवेदन पर संदिग्ध दुकान में आ गया। तीन अलग अलग नम्बरों पर कॉल करने के बाद वह चला गया। प्रधान के अनुसार वह और उनका परिवार दुकान के अंदर सोने चला गया। आधे घण्टे बाद तभी तीन की संख्या में अंदर घुसे चोरों ने एक मोबाइल और गल्ला का रखा पन्द्रह हज़ार नक़दी पर हाथ फेर दिया। आहट सुनकर नींद खुली और उन चोरों का दौड़ा कर पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकले। इस संम्बध में पूछे जाने पर प्रभारी एसओ सकलदीप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जाँच की जा रही है ।

