जौनपुर: बीडीओ ने निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में प्रगति लाने का दिया निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में खंड विकास अधिकारी करंजाकला आरडी यादव के द्वारा विकास खंड करंजाकला के ग्राम पंचायत परापट्टी, दुधौरा, पचेवारा तथा कुकुहा में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत पारापट्टी के रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या मात्र 16 होने पर निर्देशित किया कि 10 जून से कम से कम 50 मजदूर लगाकर कार्य पूर्ण कराया जाये। ग्राम पंचायत पचेवरा में 30 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिसपर जिलाधिकारी ने रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि 80 मजदूरों लगाते हुए तालाब की गहराई बढ़ाई जाए। ग्राम पंचायत दुधौरा तथा कुकुहा में क्रमश: 18 व 20 मजदूर कार्य कर रहे थे, रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि कम से कम 80 मजदूरों के माध्यम से तालाब की गहराई बढ़ाई जाए। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव नवनीत सिंह, तकनीकी सहायक रमेश सिंह, रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि सभी तालाबों पर झंडारोहण का स्थल बनाने का कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिया जाए साथ ही सीआईबी बोर्ड भी स्थापित कर दिया जाए। प्रत्येक तालाबों में इनलेट और आउटलेट का निर्माण भी प्रारंभ करा दिया जाए। अमृत सरोवर का निरीक्षण 10 दिनों के बाद पुन: किया जाएगा।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |



