जौनपुर: महिला ने पति के अपहरण की लिखवाई रिपोर्ट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आरोपित के साथ थाने पहुंच पति ने बताया पत्नी से पीडि़त
सिकरारा जौनपुर। स्थानीय थाने में शुक्रवार को एक अजीब व गरीब मामला सामने आया। महिला ने जिस व्यक्ति पर पति का अपहरण कर हत्या कराने की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट लिखवाया था अपह्मत पति उसी आरोपित के साथ थाने पहुँचकर थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया बल्कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा बना हुआ है उसी से जान बचाकर वह मारा मारा फिर रहा हूं। थाना क्षेत्र के सिकरारा (भरतपुर) गांव निवासी संजय सिंह ने बीते फरवरी माह में अपनी जमीन इसी थाना क्षेत्र के दुर्गापार गांव के कमलेश पाठक को 49 लाख रु पये में बैनामा कर दिया था, उक्त जमीन कमलेश पाठक के नाम तरमीन भी हो चुकी है। जमीन बैनामा कराने वाले कमलेश पाठक ने बताया कि जमीन बैनामा कराने के बाद से संजय सिंह की पत्नी सरोजा सिंह भी उनसे पैसे की मांग कर रही थी, जबकि मैने तय रकम 49 लाख पहले ही संजय सिंह के एकाउंट में देने के बाद बैनामा कराया,इस लिए उन्हें और पैसा देने से इनकार कर दिया तभी से वह मुझे फंसाने के लिए तरह तरह के आरोप लगाती रही है। उसने बताया कि दो दिन पहले सिकरारा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने उनसे संजय के बारे में पूछा और अपहरण करने की बात कही तो मैं हैरान हो गया,उन्होंने दबाव बनाते हुए कहा कि संजय सिंह को किसी भी हालत में लेकर थाने आओ,मैं भी काफी मशक्कत के बाद संजय सिंह को ढंूढ़ पाया और उन्हें थाने लेकर पहुँचा। थाने पहुँचे संजय सिंह ने उल्टे अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि वह उसे रास्ते से हटाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि उक्त महिला दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक के यहाँ शिकायत की थी कि उसके पति का अपहरण कराया गया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को दबोचा गया तो सच्चाई सामने आई। उक्त महिला का पति भी उल्टे पत्नी पर आरोप लगा रहा है, फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ता व अपह्मत व्यक्ति को थाने पर बैठाकर मामले की तफतीश में लगी हुई है।

