जौनपुर: चौकी इंचार्ज के निलंबन को लेकर ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार
चौकी इंचार्ज आशीष पांडेय के खिलाफ कार्रवाई का दिलाया भरोसा
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में चाचा के चाकू से किये गये हमले में घायल महेश की मौत के बाद देर शाम तक चैकी इंचार्ज एवं हत्या के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज मृतक महेश की पत्नी बबीता, माता विद्या देवी तथा परिजन एवं ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद महेश के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन से मांग करने लगे कि जब तक जफराबाद पुलिस चैकी इंचार्ज आशीष पाण्डेय को निलम्बित नहीं किया जायेगा एवं महेश के हत्यारों को जेल की सलाखों के पीछे नही भेजा जायेगा, तब तक महेश के शव का अन्तिम संस्कार नही किया जायेगा। चक्का जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष राजाराम दिवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर विद्या देवी तथा महेश की पत्नी बबीता से चैकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र लिया। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार द्वारा सभी आरोपियों को जेल भेजने तथा चैकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही का आ·ाासन दिये जाने पर लोग शांत हुये और जाम को समाप्त करते हुए कहा कि जब तक मुलजिम गिरफ्तार नहीं हो जाएगा तथा चैकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक हम लोग शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे। रात में पुन: कोई उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर कुछ पुलिस कर्मी तैनात कर सुबह तक महेश के हत्यारोपी श्याम सिंह एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सुबह मौके पर पहुॅचे सीओ सिटी कुलदीप कुमार एवं थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने मृतक के परिजनों को बताया कि सभी हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिये गये है। शीघ्र ही चैकी इंचार्ज के विरूद्ध भी कार्यवाही होगी। कृपया शव का अन्तिम संस्कार कर दें। काफी समझाने बुझाने पर महेश के परिजन स्वयं कचहरी, थाना जाकर महेश के हत्यारों की गिरफ्तारी को अपनी आंखों से देखने के बाद शव का अन्तिम संस्कार किया। मालूम हो कि जमीन बंटवारे के विवाद में चाचा श्याम सिंह के चाकू से घायल भतीजे महेश की गुरूवार को वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई थी। महेश के परिजनों ने महेश की मौत का जिम्मेदार जफराबाद पुलिस चैकी इंचार्ज आशीष पाण्डेय को ठहराया है। परिजनों ने शुक्रवार को पुन: मौके पर पहुॅचे पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि उक्त चैकी इंचार्ज मृतक महेश और उसके परिजनों को डांट कर थाने से भगाया न होता और आरोपियांे के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर समय से मेडिकल जांच करवा दिया होता तो, शायद आज हमारा महेश हम सब के बीच जिन्दा होता।


