जौनपुर: डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की करी समीक्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सीसीटीवी की निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराने का निर्देश
15 जून को 55 केंद्रों पर दो पालियों में 21426 लोग देगें परीक्षा
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सफलतापूर्वक संपादित कराएं। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि 15 जून को 55 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार आयोजक बुंदेलखंड वि·ाविद्यालय झांसी को बनाया गया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वह सावधानी व सतर्कता बनाए रखें। सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर निष्पक्ष व पारदशर््ाी ढंग से परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आस-पास की फोटोकॉपी व स्कैनिंग की दुकानें बंद रखें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिनको परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति है मात्र वही मोबाइल ले जा पाएंगे अन्य किसी को मोबाइल ले जाना अनुमन्य नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 15 जून को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें प्रथम पाली प्रात: 9 से मध्यान्ह 12 तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि ओएमआर शीट की 3 प्रतियां होंगी, जिसमें से तृतीय प्रति परीक्षार्थी को ले जाने की अनुमति होगी। जबकि प्रश्नपत्र बुकलेट परीक्षार्थी को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा समय प्रारंभ होने से 1 घंटा पूर्व प्रवेश की अनुमति होगी तथा परीक्षा कक्ष में प्रवेश की 15 मिनट पूर्व अनुमति होगी। जनपद में धारा 144 लागू रहेगी। इस अवसर अपर जिलाधिकारी राम अछैबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



