वाराणसी: उद्योग पंजीकरण के लिए किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। चांदपुर स्थित एमएसएमई कार्यालय में गुरुवार को नि:शुल्क उद्यम पंजीकरण अभियान चलाया गया। एमएसएमई विभाग और लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की ओर से अभियान में उद्यमियों को जरूरी जानकारी दी गई। सहायक निदेशक आरके चौधरी व वीके राना ने कहा कि www.udyamregistration.gov.in पर उद्योग का पंजीकरण कराया जा सकता है।
संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उद्यमियों को पंजीकरण के लाभ की जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक निदेशक रितेश बरनवाल, हिमांशु शेखर, सर्वेश श्रीवास्तव, ज्योति शंकर मिश्रा, गुलशन मौर्या, प्रशांत विरथरे, प्रदीप सिंह, अशोक, दिनेश गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, कौशल गुप्ता, नयन गुप्ता आदि थे।


