प्रयागराज: कोर मुख्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन और केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे के तत्वावधान में शुक्रवार को कोर में मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में 90 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रक्त, आंख, रक्तचाप आदि की जांच के साथ ईसीजी कराई गई। कर्मचारियों को केंद्रीय चिकित्सालय के डॉक्टर अरविंद परामर्श दिया।


