प्रयागराज: कैदियों के लिए एसआरएन में बनें अलग वार्ड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पिछले दिनों मंडलीय अस्पताल कॉल्विन में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर मांगे गए सुझावों के क्रम में जिले में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास भेजे गए सुझाव में कहा है कि अस्पताल में कैदियों के लिए एक अलग से वार्ड बनाया जाय जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाय।
अभी तक अलग-अलग वार्डों में कैदियों को रखने की वजह से अव्यवस्था की स्थिति रहती है। इधर, सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने न्यायिक आयोग समिति को दिए गए प्रस्ताव में कहा है कि अस्पतालों में आने वाले मरीज के तीमारदारों पर पैनी नजर रखी जाए। अस्पताल के वार्डेन तीमारदारों के आईडी की जांच करें। साथ ही सभी अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो।
अपने प्रस्ताव में सीएमओ ने कहा है कि एंबुलेंस चालकों के लिए यह नियम लागू किया जाय कि वह किसी भी मरीज को अस्पताल के भीतर तक छोड़ें। डॉ. आशु पांडेय ने कहा कि सरकार से प्रस्ताव पास होने के बाद इसे सभी अस्पतालों में लागू कर दिया जाएगा।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)

