वाराणसी: टमाटर के बढ़े दाम पर सपाइयों ने किया विरोध | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। टमाटर के आसमान छू रहे दाम और सब्जियों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में नाटीइमली सब्जी मंडी में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विष्णु शर्मा ने कहा कि दस से बीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज एक सौ बीस रुपये किलो धड़ल्ले से बिक रहा है।
हरी सब्जियों के दाम भी आम जनता की पहुंच से काफी दूर जा चुके हैं। जनता महंगाई की मार से त्रस्त है मगर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सरकार का महंगाई से नियंत्रण समाप्त हो चुका है। विरोध करने वालों में अल्पसंख्यक सभा के पूर्व अध्यक्ष जावेद अंसारी, सगुन विश्वकर्मा, राजू सोनकर, आरिफ अंसारी, अब्दुल कलाम हाशमी, आशिफ अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
