नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में 28 मई को सुबह एक नाबालिक किशोरी को एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कर लड़की को मुंबई स्थित एक फ्लैट में ले जाया गया जहां पर दो युवक पहले से ही मौजूद थे। तीनो युवको ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को छत से नीचे धक्का दे दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की सूचना के बाद पीडि़ता के पिता ने इलाज कराया। पिता हरियाणा में नौकरी करते थे सूचना पर वे मुंबई गये तथा अपहरण के तीन दिन बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। पीडि़ता के पिता ने इलाज के लिए उसे गृह जनपद ले आए। पिता अपनी पुत्री का इलाज कराकर घर पहुंचे तो पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी मोहित चौधरी पुत्र सागर चौधरी निवासी नगौली सुजानगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|
 |
Advt.
|