जौनपुर: 48 घंटे से अंधेरे में डूबा है अलापुर हवेली गाँव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। ग्यारह हजार वोल्ट लाइन का तार टूटने से अलापुर हवेली गाँव मंे 48 घंटे से अंधेरा पसरा है। जिससे ग्रामीणों को बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे है। जंघई विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अलापुर हवेली में विद्युत सप्लाई दी गयी। चकिया ताल के पास 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया लेकिन जिसे जोड़ा नहीं जा सका। जिसके कारण पूरे गाँव मे 48 घंटे से अंधेरा छाया है। ग्रामीणों का आरोप है विद्युत विभाग के जिमेदार अधिकारी फोन तक नही उठा रहे है जिसके कारण आपूर्ति बहाल नही हो पा रही है। इस सम्बन्ध मंे अलापुर हवेली ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व प्रधान संघ मछलीशहर के पूर्व अध्यक्ष विपुल सिंह ने बताया की 48 घंटे से गाँव में अंधेरा कायम है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |