जौनपुर: कस्बे में जलभराव से लोगों का चलना दूभर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रमुख मार्ग पर घुटने भर पानी में जाने को विवश राहगीर
मछलीशहर जौनपुर। मौसम की पहली बरसात में ही नगर के प्रमुख मार्ग सहित अन्य मार्गों पर भारी जलभराव के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। कुछ स्थानों पर तो घुटने बराबर जलभराव सिर्फ थोड़ी देर की बारिश में ही हो जा रहा है। वैसे देखा जाए तो जलभराव लगभग हर बरसात के समय में ही होता रहा है लेकिन इस बार यह अपने व्यापक रूप में होगा क्योंकि पानी निकलने के सभी रुाोत या तो गंदगी से भरे पड़े हैं या ऐसे रुाोतों पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए हैं। प्रमुख मार्ग जोकि ठीक तहसील के सामने है उस पर सब्जी मंडी तक करीब 100 मीटर दूरी तक पानी हल्की बरसात में ही घुटने बराबर भर जाता है और जिसे निकलने में कई घंटे लगता है। जब नगर के सबसे प्रमुख मार्ग की यह स्थिति है तो पूरे नगर में हो रहे जलभराव का अंदाजा सहर्ष लगाया जा सकता है। नालों की सफाई बरसात से पूर्व ही युद्ध स्तर पर करा दी जानी चाहिए थी लेकिन नगर का मुख्य नाला ही पूरी तरह पॉलिथीन से पटा हैं। अगर नालों से पानी निकल भी रहा है तो वह नगर के बाहर स्थित तालाबों तक नहीं पहुंच पा रहा है क्योंकि नगर में कई स्थानों पर नालों पर लोगों ने निजी अतिक्रमण कर रखा है। सिन्हा रोड, बरईपार मार्ग जंघई मार्ग बादशाहपुर मार्ग मडि़याहूं मार्ग कायस्थाना मोहल्ले का मार्ग सहित कमोबेश पूरा शहर इस समय पूरी तरह से जलभराव की चपेट में है। जबकि जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में जलभराव को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश बहुत पहले ही दिए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि समस्या का संज्ञान तत्कालीन चेयरमैन को लेना चाहिए था नहीं लेने के कारण ही यह विकट समस्या खड़ी हुई है। कहा कि नगर में हो रहे जलभराव को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। नगर वासियों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |