जौनपुर: असहाय निर्धन परिवार की मदद के लिए सबसे पहले आए राजेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- देव दूत बनकर मदद के लिए आए वानर सेना दल के गौरव सिंह मरीज के इलाज करेंगे खर्च वहन
- दान संग्रह अभियान में मदद के लिए आगे आए दानदाता
बिपिन सैनी
जौनपुर। कहते है समाज में गरीब अनाथ बेसहारा लोगों की सेवा भाव से काम करने की लगन हो तो ईश्वर भी उस व्यक्ति के साथ रहते हैं। इसी भाव से मानवता की सेवा रक्षा का भाव रखने वाले स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर, जिले के चर्चित वरिष्ठ समाजसेवी राजेश की मेहनत रंग लाई 3 दिन पूर्व एक असहाय निर्धन परिवार ने सामाचार पत्र के माध्यम से अपने पुत्र के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी पोर्टल, समाचार पत्रों में प्रकशित होने पर सबसे पहले असहाय निर्धन परिवार मदद के लिए आगे आए जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश।
जानकारी के अनुसार प्रेमापुर निवासी कमाल 35 वर्ष करीब आठ महीने पहले हुए सड़क दुर्घटना के कारण बाएं पैर का घुटना टूट गया था और हड्डी। बाहर आ गई थी। आपरेशन में होने वाली भारी रकम आर्थिक तंगी स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। वृद्ध मां बाप की देखभाल सेवा घर कमाल प्रतिदिन मजदूरी कर गृहस्ती चलाता था।
बीते आठ महीने से वह भी मजबूर था। अपना इलाज नहीं करा सकता था।समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर समाजसेवी राजेश को परिवार के बारे में पता लगा तत्काल उसके के घर जाकर के उसके घाव का पूरा वीडियो बनाया। वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया पर वायरल कर। मदद की गुहार लगाई 1 दिन चौकिया मंदिर परिसर क्षेत्र। में अपने टीम सहयोगियों के साथ सहयोग दान भी एकत्रित किये व शहर के एक निजी अस्पताल में लाकर मरीज को भर्ती कराया। डॉक्टर ने मरीज की स्थिति देखते हुए बताया कि जांघ की हड्डी बाहर आ गई है सड़न इतना बढ़ गया है कि पैर काटना पड़ेगा तभी मरीज़ को जान बचेगी।
देवदूत बनकर आए जब सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल वीडियो वानर सेना दल के गौरव सिंह ने देखा अपने सहयोगियों के साथ समाजसेवी राजेश को लेकर डॉक्टर से संपर्क कर मरीज के समुचित इलाज का पूरा खर्च वहन करने को कहा।इसी क्रम में रविवार दोपहर 10:30 बजे डाक्टरों की टीम ने आपरेशन के दौरान सड़े हुए पैर इन्फेक्शन घाव की वजह से काटकर निकाला गया।
इस दौरान पर देवदूत वानर सेना सदस्य- गौरव सिंह, नारायण सिंह, डॉ शरद सिंह, बलवंत सिंह एडवोकेट, अतुल सिंह अनुज और राहुल मोदनवाल, सूरज सेठ, नितेश साहू, कन्हैया यादव तथा समेत अनेक लोग मौजूद रहें।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |