जौनपुर: चोरी की बोलेरो संग दो गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान खुज्झी हिसामपुर मार्ग के कछवन मोड़ से चोरी के बोलेरो संग दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह एसआई मुरलीधर व हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि जानकारी मिली कि चोरी की बोलेरो संग दो युवक खुज्झी हिसामपुर मार्ग से कछवन की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो का कागज मांगा तो नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों युवकों आशुतोष पुत्र जगदीश व कल्लू पुत्र स्व.सुधई निवासी तराव बगही को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया तथा बोलेरो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


