नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ तहसील केराकत ईकाई ने सात सूत्रीय मांगों को सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास से तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला। जुलूस में मुफ्तीगंज, डोभी, केराकत व जलालपुर विकास खंड के शामिल सभी सफाई कर्मचारी जो कर्मचारियों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा, का नारा लगाते हुए चल रहे थे। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन दिया। दिये गये ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली करने व विभागीय सेवा नियमावली में प्रोन्नित करने सहित सात मांगें शामिल थी। ज्ञापन देने वालों में अजय सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अशोक कुमार गौतम, अच्छेलाल, अरविंद पाल, प्रेमलाल, संतोष यादव, राजेश यादव, भैयालाल कन्नौजिया, बब्बलू श्रीवास्तव, जयकुमार मौर्य प्रमेश कुमार, शिव प्रकाश राम, नरेंद्र कुमार, व शोभनाथ आदि शामिल रहे।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|