वाराणसी: 65 छात्र-छात्राओं को वितरित किया टैबलेट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बीएचयू के विधि, काय चिकित्सा और गीत एवं मंचकला संकाय में शुक्रवार को 65 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। स्वामी विवेकानंद यूथ एम्पावरमेंट स्कीम के तहत टैबलेट का वितरण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने किया। इस दौरान प्रो. दीप्ति सिंह, प्रो. सीपी उपाध्याय, प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. विजय कुमार सरोज आदि मौजूद थे।

