मुंबई के एडवोकेट आरजे मिश्रा का जौनपुर में किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा नोटरी भारत सरकार, एडवोकेट आरजे मिश्रा का कल बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित महमदपुर गांव में सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने धार्मिक रीति रिवाज से उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर दैनिक जागरण के पत्रकार प्रमोद पांडे, अरविंद उपाध्याय तथा प्राध्यापक नीतीश मिश्रा उपस्थित रहे। एडवोकेट आरजे मिश्रा व्यवहार कुशल और समाजसेवी अधिवक्ता हैं, जो सामाजिक गतिविधियों में निरंतर हिस्सा लेते रहते हैं। वे मूलतः सिसवा, वाराणसी के रहने वाले हैं।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


