त्रिपुरा: रथ यात्रा दौरान लगा करंट से 6 लोगों की मौत, 15 घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कुमारघाट। त्रिपुरा के कुमारघाट में जगन्नाथ भगवान की उलटा रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 16 लोग घायल भी हुए हैं। इस मामले में सीएम साहा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'त्रिपुरा के इतिहास में आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। मैं दुर्घटनास्थल और 2 अस्पतालों में गया। जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें जी.बी. अस्पताल रेफर किया गया है। कुल 7 लोगों की मृत्यु हुई है और 16 लोग घायल हैं।' डॉ. संजित चकमा ने बताया कि आज जले हुए दो लोगों को आपातकालीन वार्ड में लाया गया। उसके बाद 10-12 लोगों को लाया गया, 6 लोग मरे हुए थे। इसमें 6-7 लोग झुलस गए हैं। दो बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। छह अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।