BREAKING

लखनऊ: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले मामले में 4 गिरफ्तार, पूछताछ जारी | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। वहीं मामले पर मिली अपडेट के अनुसार पुलिस ने इस घटना बाबत अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी दें कि बीते बुधवार को आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेहरवी में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया था कि, हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की SUV पर गोलियां चला दीं। एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

इधर घटना बाबत भीम आर्मी चीफ ने कहा था कि, “मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग मेरी कार में थे।” पता हो कि, चंद्रशेखर स्वयं भी सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2014 में अपने कुछ समर्थकों की मदद से भीम आर्मी संगठन की शुरुआत की थी। फ़िलहाल घटना की जांच जारी है।


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें